Gold Silver Prices: सोना-चांदी में फिर तेजी, खरीदारी का मौका या बेचकर निकलने का समय? जानिए एक्सपर्ट से।सोना हुआ सस्ता, चांदी का बढ़ा भाव, यहां चेक करें आज क्या है 22-24 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold-Silver Price Today: 21 फरवरी 2026 को सोने के रेट में गिरावट आई है, जबकि चांदी के दाम बढ़े हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) चांदी की कीमत 2 लाख 45 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है. आइए जानते हैं 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है।
Gold Price Today In India
भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. लेटेस्ट रेट के मुताबिक, 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का कीमत अभी भी 1 लाख 54 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, 20 फरवरी 2026 को चांदी फिर 2 लाख 45 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई है।इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार, 20 फरवरी 22 कैरेट यानी 916
शुद्धता वाले सोने का रेट ₹154570 से गिरकर ₹154438 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है.बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होते हैं।
पिछले दिन सोना का भाव।
बता दें कि 20 फरवरी 2026 , शुक्रवार को सुबह के मुकाबले शाम को सोना-चांदी सस्ता हुआ था. IBJA के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव सुबह 154735 रुपये था, जो शाम के समय गिरावट के साथ 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया था.
चांदी का भाव भी 245230 रुपये से गिरकर 244772 रुपये प्रति किलो तक आ गया था.बता दें इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स।
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को डॉलर में गिरावट और सटोरिया लिवाली के कारण सोने में तेजी रही। डॉलर इंडेक्स करीब 0.30 प्रतिशत के नुकसान के साथ 97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिससे सर्राफा की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापक वैश्विक वृहद आर्थिक अनिश्चितता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भू-राजनीतिक और टैरिफ से संबंधित मुद्दों पर बार-बार और अप्रत्याशित बयानबाजी कीमती धातुओं के लिए सुरक्षित-निवेश परिसंपत्ति के रूप में मांग को बढ़ावा देती है।