Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 21 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार उलटफेर जारी है। लगातार गिरावट के बाद बढ़ोतरी का रूख बना हुआ है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai)
Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 21 February 2026 : सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव बढ़कर 1,56,993 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 1,56,876 रुपये पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 5,027.13 डॉलर प्रति औंस हो गया।
जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना बढ़कर 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,55,066 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही नीचे देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
सोना 24 कैरेट: 155066 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 154445 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 142040 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 116300 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 90714 रुपये प्रति 10 ग्राम
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव।
मजबूत वैश्विक रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी 2.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गुरुवार को 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 30.83 डॉलर यानी 0.62 प्रतिशत बढ़कर 5,027.13 डॉलर प्रति औंस हो गया।
पिछले दिन सोने का वायदा भाव।
पिछले दिन वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,315 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56,134 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,355 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, अप्रैल डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 49.55 डॉलर या एक प्रतिशत बढ़कर 5,046.95 डॉलर प्रति औंस हो गया।
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सुरक्षित निवेश वाली एसेट्स की डिमांड बढ़ने लगी। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख (कमोडिटी) हरीश वी ने कहा कि बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सुरक्षित निवेश मांग मजबूत होने से सोना 5,000 डॉलर से ऊपर चला गया।